शामली। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाजार में पैदल मार्च कर शिव चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
गांधी चौक स्थित कार्यालय पर रविवार को हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जहां से आतंकवाद का पुतले के साथ पैदल मार्च कर बाजार से होते हुए शिव चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर में जिस तरह से दो हिंदू अध्यापकों की हत्या की गई, वह बहुत ही निंदनीय है। मौके पर जिला प्रभारी सोनू चावला, जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, संदीप, टिंकू गोस्वामी, राजेश गिरी, अनुज राणा, राकेश कोरी, रोहताश कोरी, अनुज कुमार, अर्जुन सिंह, रोहित, निकित कोरी आदि मौजूद रहे।