फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration against rising prices of diesel and petrol

पेट्रोल की कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising prices of diesel and petrol
शामली/झिंझाना। डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। उधर, झिंझाना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल के दाम लगभग 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अनुज गौतम, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय, जावेद खान, लोकेश कटारिया, राहुल शर्मा एवं श्रीपाल आदि मौजूद रहे। उधर, झिंझाना में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य बाजार में बाइकों को पैदल धकेलते हुए डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेता देशबंधु बिंदल, अशवनी कौशिक, रुपक मछरोली, राजकुमार कश्यप, रविंद्र शर्मा, अमित तोमर, विशाल, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed