फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstrated protest against cut-off

कट बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against cut-off
कट बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड के निकट हाईवे पर स्थित किवाना मोड़ पर डिवाइडर में बने कट को बंद नहीं कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार कट को बंद करा रहा है। उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड के निकट हाईवे पर किवाना मोड़ पर डिवाइडर में कट बनाया गया था। कट के चलते आधा दर्जन से भी अधिक गांवों के लोगों को फायदा पहुंच रहा था। ठेकेदार के द्वारा अब उक्त कट को बंद कराया जा रहा है। हाईवे पर बनाए गए कट के बंद होने से क्षेत्र के गांव किवाना, मखमूलपुर, सुन्ना, लिसाढ़, मतनावली सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को डेढ़ किलो मीटर दूर से घूमकर अपने-अपने गांवों में जाना पड़ेगा। मंगलवार को लोगों ने हाईवे पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए कट फिर से खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कट को खोला नहीं गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण सन्नी मलिक, इमरान, बिजेंद्र प्रधान, देवेंद्र मलिक, रिजवान, साहिल, सोनू और ऋषिपाल ने कट को बंद नहीं कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed