{"_id":"58fcf22f4f1c1b9c5c8b6022","slug":"demolition-euphoria-in-e-rickshaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शाओं में की तोड़फोड़, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शाओं में की तोड़फोड़, हंगामा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन द्वारा ई-रिक्शा के रजिट्रेशन और चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य करते हुए जिले में लगभग तीन हजार ई-रिक्शा अवैध हो गए। जिसके बाद से ये चालक एक्शन मो में हैं और हंगामा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब ये लोग उन रिक्शा चालकों को भी ई-रिक्शा चलाने से रोक रहे हैं जो वैद्य हैं। रविवार को इसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालकों में मारपीट हो गई। जिसके बाद ई-रिक्शा चालकों ने कोतवाली में जाकर शिकायत की।
जिले में शासन द्वारा 45 ई-रिक्शा का वितरण किया था, जबकि हजारों ई-रिक्शा पहले ही चल रही थीं। चार दिन पूर्व इन पर शासन की नजर साफ हो गई और इनके संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस तक अनिवार्य कर दिया गया। जिसके बाद जिले में मात्र 48 ई-रिक्शा वैध रह गईं, जबकि अन्य अवैध घोषित हो गईं। अब इसके विरोध में ई-रिक्शा चालक प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि दूसरे ई-रिक्शा चालक वैध चालकों भी काम न करने की धमकी दे रहे हैं।
रविवार को 40-50 लड़कों ने अजंता चौक पर खड़ी ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी तथा चालकों को पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। ई-रिक्शा चालक शाहनवाज, कंवरपाल, लियाकत, देवेंद्र कुमार, जुबेर, मोबीन, कृष्णपाल, मुस्तकीम, इसरार, अख्तर, रिजवान, सत्ता आदि कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।