फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demolition action taken on the construction of two illegal colonies

Shamli News: दो अवैध कालोनियों के निर्माण पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Sun, 23 Jul 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demolition action taken on the construction of two illegal colonies
रजवाह पटरी अवैध कॉलोनी को घ्वस्त करती जेसीबी
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध कालोनियों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने दो अवैध कालोनियों में निर्माण कार्यों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को बुलडोजर की सहायता से दो अवैध कालोनियों में निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि मल्हीपुर रोड पर 40 बीघा भूमि में अवैध कालोनी विकसित किए जाने के लिए सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा था। रजबहा पटरी रोड पर तीन बीघा जमीन पर निशानदेही कर कालोनी विकसित की जा रही थी। इन दोनों अवैध कालोनियों में विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। भवन निर्माण करने से पहले यह पता कर लें कि कालोनी का ले-आउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। इसके बाद मानचित्र पास कराकर उसके अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, मेट मदनपाल, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed