फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demolished the religious place coming in the JD of the highway

हाईवे की जद में आ रहे धार्मिक स्थल को जेसीबी से गिराया

Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demolished the religious place coming in the JD of the highway
कैराना में हाईवे की जद में आये निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : SHAMLI
हाईवे की जद में आ रहे धार्मिक स्थल को गिराया
विज्ञापन

कैराना। मन्ना माजरा के पास हाईवे की जद में आए प्राइवेट मंदिर व स्कूल का मुआवजा भूमि मालिक नहीं ले रहा था। पिछले एक साल से बार-बार नोटिस जारी करने के बाद रविवार को पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से मंदिर को गिरा दिया और भूमि को कब्जे में ले लिया।
शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास अशोक शर्मा निवासी शामली ने सड़क किनारे स्कूल व शिव मंदिर बना रखा था। एनएच 709 के निर्माण के चलते इस स्कूल व मंदिर हाईवे की जद में आने के कारण एक साल पहले अशोक शर्मा को मुआवजे की धनराशि जारी कर दी गई थी, लेकिन स्कूल मालिक अशोक शर्मा अपनी भूमि अधिक बताते हुए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिस कारण उन्होंने स्कूल व मंदिर से कब्जा नहीं हटाया था। उधर, हाईवे का निर्माण अंतिम चरण में है। जिसके चलते रविवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमर दीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी मौके पर पहुंचे और मंदिर से शिव लिंग निकाल कर विधि विधान के साथ यमुना नदी में प्रवाहित करा दिया। इसके बाद जेसीबी से मंदिर व स्कूल भवन को गिरा दिया और भूमि को एनएच के अधिकारियों के हवाले कर दिया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि अशोक शर्मा की पत्नी मालती शर्मा के नाम 270 वर्गमीटर जमीन थी। जबकि अशोक शर्मा अपनी जमीन 325 मीटर बता कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। मुआवजा एक साल पहले जारी कर दिया था, लेकिन वो अपने खाते में नहीं ले रहे थे। जमीन की कई बार पैमाईश भी कराई गई थी। रविवार को जमीन को कब्जे में ले लिया है। शिवलिंग को विधि विधान के साथ यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना। करनाल के गांव अंदेहड़ा निवासी धमेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 नवंबर को उसका साढू संजीव निवासी गांव शिकारपुर थाना बुढ़ाना कार से पानीपत के रास्ते करनाल आ रहा था। गांव पंजीठ के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कार में टक्कर मार दी, जिससे उसका साढू संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed