नाहिद, तबस्सुम पर गैंगेस्टर हटाने की मांग
शामली, कैराना। सपा विधायक नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगेस्टर एक्ट के विरोध में गांव भूरा में मेहताब उर्फ मेहता के आवास पर पंचायत हुई।
वक्ताओं ने कहा कि कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन एवं उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को पुलिस प्रशासन द्वारा गलत तरीके से गैंगस्ेटर एक्ट में निरुद्घ किया है। उन्होंने कहा कि सपा विधायक व पूर्व सांसद किसान आंदोलन का समर्थन व कृषि कानूनों का विरोध करते आ रहे हैं। सरकार के इशारे पर द्वेष भावना से दोनों नेताओं को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगेस्टर एक्ट की उच्चस्तरीय जांच कराकर निरस्त कराए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चौधरी फुरकान, बिलाल, दिल्लू, डॉ. ताहिर हसन, अख्तर हसन, आबिद हसन, इकराम चौधरी, जमील आदि मौजूद रहे।