फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demanded cane payment along with interest

ब्याज समेत मांगा बकाया गन्ना भुगतान

Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demanded cane payment along with interest
शामली। जिले में बकाया गन्ना भुगतान व अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान मजदूर मोर्चा एवं राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन की ओर से किसानों ने गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में धरना दिया और जिला गन्ना अधिकारी और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश किसान मजदूर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में पहुंचकर धरना शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने पेराई सत्र 2020-21 का संपूर्ण भुगतान तत्काल किए जाने, वर्ष 2011-12 के ब्याज का भुगतान 15 फीसदी की दर से किए जाने, पेराई सत्र 2015-16 से 2020-21 तक ब्याज भुगतान 15 फीसदी प्रति साल की दर से करने, नए पेराई सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल लागू किए जाने मांग की है। तीन बजे के लगभग धरना स्थल पर पहुंचे डीसीओ विजय बहादुर सिंह, एसडीएम सदर संदीप सिंह को किसानों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। धरनास्थल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप फौजी, कर्मवीर, मिंटू, संदीप, मनोज, रविंद्र, मनोज कुमार, कालू, उपेंद्र, अनुुराग, जुला, मोनू, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन रोबिन ने किया।
विज्ञापन

चार दिन धरना स्थगित रहेगा
शामली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप फौजी ने बताया कि उनका छह दिवसीय धरना ब्लाक प्रमुख के चुनाव के कारण सात-आठ, नौ, दस जुलाई तक स्थगित रहेगा। 11 व 12 जुलाई को शामली गन्ना सहकारी समिति में धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed