फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand will be made to the minister to provide facilities to entrepreneurs

Shamli News: मंत्री से की जाएगी उद्यमियों को सुविधा देने की मांग

Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand will be made to the minister to provide facilities to entrepreneurs
मंत्री नंद गोपाल नंदी 30 जुलाई को शामली में आएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंदगोपाल नंदी के 30 जुलाई को शामली आगमन पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा बढ़़ाकर उद्यमियों को सड़क-बिजली, पानी, पार्क आदि की सुविधा दिलाए जाने की मांग उद्यमी करेंगे। शामली के उद्यमी उत्तर प्रदेश शासन में स्वीकृत पांच करोड़ दो लाख रुपये अवमुक्त कराने की मांग भी उठाएंगे।
हालांकि मंत्री नंद गोपाल नंदी 30 जुलाई को शामली में दोपहर बारह बजे पहुंचेंगे। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अशोक बंसल के आवास पर दोपहर भोज के बाद कैराना में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कैराना में व्यापारियों के कार्यक्रम में पहुंचेंगे।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि कंडेला औद्योगिक आस्थान 1982-83 में नक्शा का विस्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कंडेला औद्योगिक में पहले 45 इकाई कार्यरत थी, मौजूदा समय में 150 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां है, जिनको बिजली, पानी, सड़क पार्क आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के सीमा विस्तार का नक्शा बढ़ाने और औद्योगिक क्षेत्र के स्वीकृत पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कराने की मांग करेंगे। बाद में मंत्री पांच बजे पानीपत रोड स्थित एक होटल रेस्टोरेंट में आईआइए के शामली चैप्टर के चेयरमैन समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदर विधायक प्रसन्न चौधरी लखनऊ में मंत्री से मिलेंगे
रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि वह लखनऊ में मंगलवार को प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान से मिलेंगे। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में स्वीकृत पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कराने की मांग करेंगे। उद्यमी जिले के औद्योगिक विकास के लिए पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि की मांग कर चुके हैं। शामली के तत्कालीन डीएम पांच करोड़ रुपये का ऐस्टीमेट बनाकर शासन को भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed