फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to stop killing and atrocities of Hindus in Bangladesh

Shamli News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या एवं अत्याचार बंद कराने की मांग

Tue, 03 Dec 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop killing and atrocities of Hindus in Bangladesh
शामली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटनाओं पर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। इस्कॉन प्रचार समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापार मंडल एवं हिंंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम अरविंद चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार उर्फ राधा शरण दास, प्रदीप संगल उर्फ राधा गोपाल दास, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है। विरोध करने पर इस्कॉन प्रचार समिति प्रचारक चिन्मय कृष्णदास को गिरफ्तार करना बेहद निन्दनीय है।
विज्ञापन

ज्ञापन में देश के प्रधानमंत्री से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद कराए जाने की मांग की।
इस दाैरान अमरीश सिंघल, विजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, पुष्पा देवी, संतोष देवी, अनीता, पूजा ,दीपा, कमलेश, पवन बजरंगी, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, पवन गोयल, सुभाष चंद्र धीमान, ऋषभ जैन, राजकुमार बालियान, मनोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed