{"_id":"6a5a8d88a87c9b0ef60bb7e2","slug":"demand-to-start-the-tank-of-jal-jeevan-mission-which-has-been-closed-for-two-years-shamli-news-c-26-1-sal1002-169841-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो साल से बंद जल जीवन मिशन की टंकी चालू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो साल से बंद जल जीवन मिशन की टंकी चालू कराने की मांग
विज्ञापन
सांसद इकरा हसन को ज्ञापन देते यहियापुर के ग्रामीण। संवाद
- सांसद इकरा हसन को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिडौली। ग्राम पंचायत यहियापुर (आमवाली) में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पेयजल टंकी पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ी है। इसके चलते छह गांवों के ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन को ज्ञापन सौंपकर पेयजल उपलब्ध कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव में जल जीवन मिशन की पेयजल टंकी का निर्माण कई वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो रहा था। पिछले करीब दो वर्ष से तकनीकी खराबी और बोरवेल खराब होने के कारण लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। टंकी बंद रहने से यहियापुर, आमवाली, खानपुर कला, शाहपुर, बिरालियान और खेड़ी जुनारदार गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
ग्रामीणों को हैंडपंपों, निजी बोरवेल और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर बनी है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार देर शाम सांसद इकरा हसन को ज्ञापन सौंपकर जल जीवन मिशन की पेयजल योजना को तत्काल चालू कराने, नया बोरवेल कराकर नियमित जलापूर्ति कराने और योजना में हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में सद्दाम खान, वाजिद (बीडीसी), तासिम चौधरी, इरफान चौधरी बल्ला आदि ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद इकरा हसन ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। उधर, इस मामले में ग्राम प्रधान अर्जुन तोमर का कहना है कि बंद पड़ी टंकी को चालू कराने के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। टंकी को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।