फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to solve the accountant's death case; family members create a ruckus and stage a protest at the Kotwali police station.

Shamli News: मुनीम की मौत के खुलासे की मांग, परिजनों का कोतवाली में हंगामा-प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand to solve the accountant's death case; family members create a ruckus and stage a protest at the Kotwali police station.
शामली कोतवाली में हंगामा प्रदर्शन करते लोग। संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशांबी विहार निवासी फैक्टरी के मुनीम पवन शर्मा (46) की मौत का खुलासा करने की मांग को लेकर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

लिलौन अंडरपास के पास रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार सुबह पुलिस को शव मिला था। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। परिजनों ने शव की पहचान पवन शर्मा निवासी कौशांबी विहार शामली के रूप में की। पवन कंडेला स्थित चम्मच फैक्टरी में मुनीम का कार्य करते थे। उनके पुत्र हरि जिनेंद्र शर्मा की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। रविवार सुबह परिजन व मोहल्ले के लोग शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज न करने पर रोष जताते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि पवन के मोबाइल फोन व पर्स का भी अभी तक पता नहीं चल सका जबकि शनिवार सुबह तक मोबाइल फोन पर घंटी बजती रही। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने हंगामा-प्रदर्शन करते हुए केस के खुलासे की मांग की। सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed