फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to operate brick kilns

ईंट भट्ठों का संचालन करने की मांग

Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to operate brick kilns
शामली गन्नामंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन देते भटटा मालिक - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के ईंट भट्ठा मालिकों ने थानाभवन में प्रदेश के गन्ना विकास, चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन देकर ईंट-भट्ठों का संचालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को जिले की ईट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक और जिला महामंत्री सुनील गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थानाभवन में गन्ना विकास, चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा के 13, राजस्थान के दो जिले एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों में दो हजार ईंट-भट्ठे हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ईपीसीए का गठन किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी भट्ठों को हाईड्राफ्ट जिग जैग प्रणाली में बदल देने के आदेश के बाद प्रत्येक ईट भट्ठा मालिक ने 50 लाख रुपये खर्च करके जिग जैग प्रणाली लागू की है। गत वर्ष एनजीटी ने ईट भट्ठा संचालन पर रोक लगा दी है। उन्होंने भारत सरकार के माध्यम से ईंट-भट्ठों को चलाने के आदेश जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed