{"_id":"5e54158c8ebc3ef3f60e4fce","slug":"demand-to-leave-cut-on-highway-in-front-of-bharsi-gate-shamli-news-mrt4706646127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारसी गेट के सामने हाईवे पर कट छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारसी गेट के सामने हाईवे पर कट छोड़ने की मांग
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित भारसी गेट के सामने कट छोड़ने की मांग की है।
कांधला क्षेत्र के भारसी गांव के लोगों का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। फोरलेन निर्माण एजेंसी द्वारा भारसी गेट के सामने कट नहीं छोड़ा गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारसी से हाईवे की दूरी ढाई किलोमीटर है, हाईवे में गेट के सामने कट नहीं होने से किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए छह किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। गेट के सामने कट नहीं होने से भैंसा बुग्गी, साइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली एवं स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं को गेट से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण अशोक पंवार, विनोद पंवार, ग्राम प्रधान संदीप पंवार, पप्पू पंवार, अरविंद पंवार, योगेंद्र सिंह ने भारसी गांव के गेट के सामने कट छोड़ने की मांग की है।