फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to implement FDI law on multinational e-commerce companies

Shamli News: बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों पर एफडीआई कानून लागू करने की मांग

Mon, 12 May 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement FDI law on multinational e-commerce companies
शामली। कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि देश के सभी 36 राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधि 16 मई को दिल्ली के डॉक्टर आंबेडकर कॉन्फ्रेंस सेंटर हाल में संगोष्ठी होगी। देशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा देश के रिटेल व्यापार पर कब्जा करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगोष्ठी में भारत सरकार से विदेशी बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों पर एफडीआई कानून लागू करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को गर्ग ने बताया कि 16 मई को दिल्ली के डॉक्टर आंबेडकर कॉन्फ्रेंस सेंटर 15 जनपथ के हॉल नंबर दो में आयोजित संगोष्ठी में रिटेल व्यापार को बचाया जाने के लिए देश भर के व्यापारी मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों एफडीआई कानून का उल्लंघन कर देश के रिटेल व्यापारी से सस्ता माल बेचकर उनके व्यापार दिन पर दिन चौपट कर रहीं हैं केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मांग कर रहे हैं कि इन बहुराष्ट्रीय विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर एफडीआई का शिकंजा कसा जाए। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारी प्रतिनिधि इस विषय पर अपने विचार रखकर आगे की रणनीति का एजेंडा तय करेंगे। शामली से भी कैट के सभी आजीवन सदस्य दिल्ली संगोष्ठी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed