फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to give Bharat Ratna to Swami Kalyan Dev

Shamli News: स्वामी कल्याण देव को भारत रत्न दिए जाने की मांग

Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Bharat Ratna to Swami Kalyan Dev
शामली। ब्रहमर्षि अंगिरस वेलफेयर समिति के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन देकर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रहमर्षि अंगिरस वेलफेयर समिति के संरक्षक दिनेश चंद शर्मा, अध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर कहा कि शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव का जन्म बागपत जिले के गांव कोताना में 21 जून 1876 में हुआ। बाद में मुजफ्फरनगर जिले के मुंडभर गांव में उनका लालन पोषण हुआ। युवा अवस्था में अयोध्या हरिद्वार की यात्रा की। स्वामी विवेकानंद के खेतडी यात्रा से प्रभावित होकर उनसे मिलने रामेश्वरम गए। यात्रा के बाद ऋषिकेश में स्वामी पूर्णानंद के शिष्य बनकर स्वामी कल्याण देव के रुप में प्रसिद्ध हुए। ज्ञापन में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उमेश शर्मा, सुखमाल जागिड,सत्येद्र पप्पू देशवाल, सोराम सिंह, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार शर्मा, रविद्र कुमार, सहदेव जागिड, बाबूराम पंवार, प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed