{"_id":"614cc7808ebc3efadb23c4b8","slug":"demand-to-get-the-outstanding-sugarcane-price-shamli-news-mrt5575763145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग
शामली। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिलकर बकाया संपूर्ण गन्ना भुगतान किए जाने की मांग की।
किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की। ज्ञापन में बताया कि जिले में आवारा पशु किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं। आवारा पशुओं की व्यवस्था करने की मांग की। चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म हो चुका है। नया पेराई सत्र अगले माह शुरू होने वाला है अभी तक पुराने सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य चीनी मिलों की ओर से नहीं किया गया है। जिससे किसान बिजली के बिल और स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नही कर पा रहे है। कोरोना काल में स्कूलों मेें बच्चों की फीस माफ करने, चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने और नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। मौके पर जयपाल मलिक, ऋषिपाल सिंह राजेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, अमित निर्वाल, रणकुमार, संजीव लिलौन आदि मौजूद रहे।