फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to declare sugarcane price Rs 400 per quintal

गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की विभाग

Thu, 03 Nov 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare sugarcane price Rs 400 per quintal
शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू अराजनैतिक संगठन के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग
विज्ञापन

शामली। भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक एवं गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। नए सत्र में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत अन्य मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर विशु राजा को सौंपा।

बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के संरक्षण एवं गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में नए सत्र में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, मंडी से बाहर धान की अवैध खरीद रोकने, ट्रैक्टर ट्रॉली के व्यावसायिक श्रेणी से बाहर किए जाने, किसानों को बिजली बिल में छूट देने, कृषि ऋण में ब्याज राहत दिए जाने, बीजों की बिक्री पर रोक लगाने, डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम सदर विशुराजा को ज्ञापन देने वालों में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक, शामली तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार, ऊन तहसील अध्यक्ष विनीत मुखिया, थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष सजीव कुमार, शामली ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू, कांधला अध्यक्ष सुदेश कुमार, सुमित, तहसील सचिव कपिल कुमार, नीतिश कुमार, प्रवक्ता सहदेव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed