फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to change the time of council schools in summer

गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to change the time of council schools in summer
शामली। जिले में भीषण गर्मी के कारण प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा के नाम जिला समन्वयक को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने गर्मी को देखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तन करने और साथ ही दुर्गा अष्टमी पर स्थानीय अवकाश करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएसपीएसए के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार और जिला संयोजक मनोज वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक बीएसए को ज्ञापन देने के लिए कार्यालय पहुंचे। बीएसए के स्थान पर उन्होंने जिला समन्वयक राजीव कुमार को ज्ञापन दिया। कहा कि दुर्गा अष्टमी का बड़ा पर्व है। इस दिन नवरात्र व्रत के उपरांत कन्याओं का पूजन किया जाता है, इसलिए इस दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही विभागीय अवकाश तालिका में स्थानीय अवकाशों को शामिल किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गर्मी संबंधी संक्रामक रोग से बचाव हेतु छात्रों के हित में विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के स्थान पर सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर विकास राठी, चांदबीर, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed