फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to change the name of Deoband to Devvrind

देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग

Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to change the name of Deoband to Devvrind
शामली पहुंचे गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज से आशीर्वाद लेते पूर्व सभासद मनोज मित्तल और ? - फोटो : SHAMLI
शामली। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि देवबंद का असली नाम देववृंद था, जिसे बदला गया। उन्होंने सीएम योगी से देवबंद का नाम बदल कर देववृंद रखने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अयोध्या की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज शहर के बड़ा बाजार निवासी पूर्व सभासद मनोज मित्तल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति गाय, गंगा और पुरातन ऋषि परंपरा को भावी पीढ़ी के लिए बचाकर रखना है, क्योंकि कल के दिन हमें यह न कहना पड़े कि इस देश में ऐसा होता था। उन्होंने कहा विकास कार्य कराना सरकार का कार्य है, परंपरा और धर्म को चलाना वहां के आचार्यों का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्म के अनुयायी है। भाजपा एक धर्मनुरागी पार्टी है। यूपी सरकार ने कई शहरों को उनके वास्तविक नाम दिए हैं, देवबंद को भी देववृंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अयोध्या की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण कराये जाने की मांग की। इस अवसर पर सोनू मित्तल, मीरा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed