{"_id":"62acc35ce74d4d271410aaf1","slug":"demand-to-change-the-date-of-bed-entrance-exam-shamli-news-mrt5933079185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने की मांग
विज्ञापन
कांधला। अभिभावकों ने बीएड व अन्य परीक्षाओं के एक दिन आयोजित होने पर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में कई अभिभावकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
शुक्रवार को बीएड सहित अन्य परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए बताया कि जिले के हजारों छात्र-छात्राएं पास के राज्य हरियाणा में स्नातक व अन्य विषय पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही बीएड परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि 6 जुलाई तय कर दी गई है। उसी दिन हरियाणा में बीकॉम की अंतिम वर्ष की परीक्षा है। जबकि पूर्व में प्रदेश सरकार के द्वारा रविवार के दिन ही बीएड की प्रवेश परीक्षा निर्धारित की जाती रही हैं। जिससे बहुत से छात्र-छात्राएं बीएड की प्रवेश परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
अभिभावकों कहना है कि एक दिन दो परीक्षाओं के होने से अधिकांश छात्र छात्राओं का एक वर्ष खराब होने से उनके भविष्य पर ग्रहण लगने की आशंका है। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के हित में समस्या पर संज्ञान लेकर परीक्षा की तिथि में संशोधन करने की मांग की है। इस दौरान संजीव सैनी आडवाणी, नीरज, राहुल, जयपाल, विवेक, नवाब, कल्लू शीतल, कविता सहित दर्जनों अभिभावकों ने मांग की है।