फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand money from Pathak family, accused arrested

पाठक परिवार से मांगी रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand money from Pathak family, accused arrested
पाठक परिवार से मांगी रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला पंजाबी कालोनी में दो साल पहले हुए भजन गायक अजय पाठक परिवार हत्याकांड के वादी उनके भाई से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने घर पहुंचे युवक ने जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके कब्जे से मोबाइल और बाइक बरामद की है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी में 31 दिसंबर 2019 की रात को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए अजय पाठक के करीबी शिष्य रहे हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से आरोपी हिमांशु जेल में बंद है। यह मामला कैराना कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे बाइक पर अभिषेक निवासी खुशहाली बिहार शामली अजय पाठक हत्याकांड के वादी उनके भाई डॉ. हरिओम पाठक के घर पर पंजाबी कालोनी पहुंचा। उसने हरिओम से कहा कि वह हिमांशु सैनी के साथ जेल में बंद था। उसने धमकी देते हुए हरिओम से कहा कि अपने भाई अजय और उसके परिवार की हत्या के मामले में फैसला कर ले। इसके साथ ही जेल में बंद हिमांशु के लिये पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने परिवार का फोन नंबर मांगा और मोबाइल से फोटो खींचने लगा। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बाइक के साथ पकड़ लिया। एसपी ने बताया इस मामले में हरिओम पाठक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभिषेक के पास मिले मोबाइल और बाइक को कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी का चालान कर दिया गया है।
कोट...
- पाठक परिवार से रंगदारी की मांगने वाले आरोपी अभिषेक को 2020 में शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभिषेक को न्यायालय द्वारा कोरोना काल के चलते अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। वारंट रिकॉल कराए जाने के लिए न्यायालय में उपस्थित हुआ था। न्यायालय द्वारा उसे चार फरवरी को जेल भेज दिया गया था। 20 फरवरी को वह जमानत पर छोड़ा गया था। - सुकीर्ति माधव, एसपी शामली

अजय पाठक परिवार हत्याकांड पर एक नजर
31 दिसंबर 2019- शाम चार बजे अजय पाठक, पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा के शव घर में मिले। रात 12 बजे पानीपत टोल प्लाजा के निकट कार से भागवत का अधजला शव बरामद, आरोपी हिमांशु गिरफ्तार।
एक जनवरी 2020- आरोपी हिमांशु को रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल।
तीन जनवरी 2020- आरोपी का कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकृत।
चार जनवरी 2020- आरोपी को रिमांड पर लेकर घर से लूटी गई रकम और गहने दिल्ली से बरामद।
पांच जनवरी 2020- कोर्ट की अनुमति से आरोपी हिमांशु के बाल और रक्त के सैंपल लिए गए।
छह जनवरी 2020- आरोपी को साथ लेकर पुलिस ने रूट मैपिंग कराई।
सात जनवरी 2020- रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल में दाखिल किया।
18 मार्च 2020- पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
छह अक्तूबर 2020- कोर्ट से आरोपी हिमांशु की जमानत याचिका खारिज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed