फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for waiving school fees

स्कूलों की फीस माफ करने की मांग

Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for waiving school fees
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते भ्रष्टाचार निवारण जनसेवा समिति के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
स्कूलों की फीस माफ करने की मांग
विज्ञापन

शामली। भ्रष्टाचार निवारण जनसेवा समिति ने लॉकडाउन अवधि की स्कूलों की पूरी फीस माफ करने की मांग की है। साथ ही फर्जी किताबों के मामलों में बुक स्टोर्स और प्रिंटिंग प्रेस की जांच कर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई।

सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संदीप कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि लॉकडाउन अवधि की पूरी फीस माफ की जाए और उसके बाद आधी फीस की छूट मिले। कोरोना महामारी के दौरान हर वर्ग की आय ठप हो गई है। स्कूलों में बिजली, पानी, प्रयोगशाला, शिक्षण सामग्री आदि अन्य खर्च अब नहीं हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट फोन नहीं है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो रही। ज्ञापन में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस एवं बिक्री करने वाले बुक स्टोर्स की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मदनपाल, नौशाद, रामबीर सिंह, सुधीर चौधरी, इरफान, अनिल कुमार, अशोक धीमान, तारा राजपूत, योगेश चौधरी, संजीव आचार्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed