फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for Sanjhi increased on Navratri, sculptor engaged in making

नवरात्र पर बढ़ी सांझी की मांग, बनाने में जुटे मूर्तिकार

Wed, 14 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for Sanjhi increased on Navratri, sculptor engaged in making
शामली के मोहल्ला नौकुआं रोड पर घर में मां दुर्गा की मूर्तियां तैयार करता युवक। - फोटो : SHAMLI
शामली। नवरात्र के लिए सांझी की मांग बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह दुकानों पर सांझी की बिक्री हो रही है। मूर्तिकारों ने पहले ही काफी संख्या में सांझी तैयार करके रख ली थी और अब भी उनका काम जारी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौकुआं में मूर्ति बनाने वाले संदीप कुमार अपने परिवार के साथ करीब तीन महीने से मूर्तियां बनाने में जुटे हैं। उन्होंने नवरात्र के लिए इस बार करीब 1400 सांझी तैयार की हैं और अभी भी इस काम में पूरा परिवार लगा हुआ है। बताया कि दो दिन और बचे हैं और इस बार सांझी की खूब मांग है। कोरोना लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका है जब बाजार को लेकर काफी छूट मिल गई है। बाजार पूरे दिन खुल रहे हैं। इसलिए खरीदारी भी खूब हो रही है। उन्होंने सात इंच से लेकर बड़ी सांझी तैयार की हैं। स्थानीय स्तर पर कच्ची मिट्टी की सांझी बनाते हैं। यदि कोई मांग करता है तो प्लास्टर ऑफ पेरिस की सांझी मेरठ से मंगा देते हैं। उनके पास 30 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की सांझी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

---------
त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ रही भीड़भाड़
शामली। त्योहारी सीजन में बाजार में भी भीड़भाड़ खूब बढ़ने लगी है। बुधवार को भी बाजार में खूब भीड़ रही। ज्यादातर महिला-पुरुष सांझी खरीदने में जुटे रहे। इसके अलावा किराना की दुकानों से व्रत के लिए सामान खरीदा गया। व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री के अलावा पूजन सामग्री, माता की चुनरी, वस्त्र, नारियल आदि लिए गए। लॉकडाउन के बाद बाजार में पहली बार इतनी भीड़ नजर आ रही है। बुधवार को बाजार में भारी भीड़ के चलते जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed