{"_id":"62d5a56670c22143a41280f6","slug":"demand-for-payment-of-outstanding-cane-price-from-sugar-mills-shamli-news-mrt597550814","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चीनी मिलों से मांगा बकाया गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चीनी मिलों से मांगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लिसाढ़ गांव में सोमवार को आयोजित किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विमर्श किया गया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अफसर किसानों के यहां छापा मारकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लिसाढ़ में चरण सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में सवित मलिक ने कहा कि करमूखेड़ी से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक हुए किसान आंदोलन में गठवाला खाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गठवाला खाप किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान मिलें नहीं कर रही हैं। चरण सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए। शहीद किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला है। बैठक को सुशील मलिक ने कहा किसान और मजदूरों को विद्युत निगम के अफसर लोड के नाम पर परेशान कर रहे हैं। इस मौके पर जयपाल सिंह कुड़ाना, यामीन, शोएब, सुशील मलिक, हरपाल, चौधरी भोपाल, महिपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह मलिक, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।