नए सत्र के गन्ना भुगतान की मांग
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की जिला समिति की बैठक में मौजूदा पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अविलंब पूरा कराने, किसानों का बढ़ाया बेसिक कोटा चालू करने, किसान मान धन योजना में ओडिसा की तर्ज पर 14 हजार रुपये प्रति साल दिए जाने की मांग की है।
सोमवार को शहर के शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की जिला समिति की बैठक रणधीर सिंह सल्फा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार की तहत 60 साल से ऊपर किसानों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, मनरेेगा बजट बढ़ाकर किसानों को जोड़ने, आवारा पशुओं का तुरंत प्रबंध करने, गन्ना समिति के सभी गोदामों को चालू करने की जांच करने की मांग की है। इस मौके पर बाबा राजवीर सिंह लांक, राजपाल सिंह, शक्ति सिंह, राजवीर सिंह विद्रोही, योगेंद्र माजरा, रविंद्र शर्मा मौजूूद रहे।