{"_id":"5fb56af38ebc3e9c0031e6d4","slug":"demand-for-giving-economic-package-to-traders-shamli-news-mrt5115369194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना -प्रदर्शनॐ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना -प्रदर्शनॐ
विज्ञापन
शामली में नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में व्यापारियों को संबोधित करते पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापा?
- फोटो : SHAMLI
व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर व्यापारियों ने केंद्र एवं प्रदेश से आर्थिक पैकेज दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर नेताजी सुभाषचंद्र पार्क में धरना दिया। धरने के बाद एसडीएम सदर संदीप सिंह ने प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री के नाम व्यापारियों का ज्ञापन लिया। व्
बुधवार को धरनास्थल पर हुई सभा में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कोरोना संकट काल के तीन माह में व्यापारियों के व्यापार पूर्णता बंद रहने के कारण उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। व्यापारियों पर कर्मचारियों का वेतन ;बैंकों का ब्याज; बैंकों की ईएमआई, जीएसटी और इनकम टैक्स देने का दबाव बन रहा है। ऐसे में व्यापारी को आर्थिक राहत पैकेज मिलना जरूरी है, ताकि व्यापारियों की चरमराई अर्थव्यवस्था ठीक हो सके। ज्ञापन में व्यापारियों ने तीन माह की बिजली के बिल माफ, तीन माह की बैंकों का ब्याज माफ करने के साथ साथ तीन माह की ईएमआई की जिम्मेदारी सरकार ले। इसके अलावा कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू विद्युत दरों के बराबर किया जाए, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यापारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई है। इसके बाद, एसडीएम संदीप कुमार ने धरनास्थल पर पहुंच व्यापारियों का ज्ञापन लिया। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश सचिव अजय बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश संगल, महिला नगर अध्यक्ष शिखा गोयल व जिला उपाध्यक्ष महिला रश्मि गुप्ता, नगर महामंत्री रवि संगल, युवा नगर अध्यक्ष मनोज मित्तल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशु पुरी, शिवांक गर्ग, महेश धीमान, पवन गोयल, बनत नगर अध्यक्ष लोकेश कश्यप, सचिन मित्तल बनत, वैभव गोयल, शुभम बंसल, अमन गर्ग, दीपक सिंघल, श्रेयांश जैन आदि मौजूद रहे।