फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for dismissal of Kairana Kotwal in Panchayat

पंचायत में कैराना कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 04 Dec 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of Kairana Kotwal in Panchayat
कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा कलस्यान कन्या इंटर कालेज में बैठक करते गुर्जर समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
कांधला। क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा कलस्यान कन्या इंटर कालेज में हुई गुर्जर समाज की पंचायत में कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को बर्खास्त करने की मांग की गई। बर्खास्त नहीं करने पर 13 दिसंबर को कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में गुर्जर महापंचायत की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा और एसआई अंजू प्रकरण में पूर्व एसपी नित्यानंद राय ने प्रेमवीर सिंह राणा को जिला मुख्यालय संबद्ध किया था। जांच रिपोर्ट में प्रेमवीर राणा को क्लीन चीट देते हुए बुधवार को दोबारा से कैराना कोतवाली का चार्ज दिया गया। इसे लेकर गुर्जर समाज के लोगों में रोष फैल गया। क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा के कलस्यान इंटर कालेज में गुर्जर समाज के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि हमारी समाज की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले को दोबारा उसी कोतवाली का चार्ज दिया जाता है, जबकि पीड़िता का तबादला कर दिया जाता है।
विज्ञापन

गंगेरू ग्राम प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि जब तक समाज की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, समाज के लोग संघर्ष करते रहेंगे। चेतावनी दी कि यदि कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को बर्खास्त नहीं किया गया तो समाज के लोग 13 दिसंबर को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी रेवती सिंह कन्या इंटर कालेज में गुर्जर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता बाबा धीरज सिंह मैनेजर और संचालन योगी लोकेश ने किया। पंचायत में पूर्व प्रधान जगरोशन, श्रवण प्रधान, पूर्व प्रधान बाबू राम, पूर्व प्रधान चरण सिंह, रवि चौहान, पूर्व प्रधान विशेष कुमार, सोनू चौहान, सुंदर प्रधान, मैनपाल चौहान सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed