फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for construction of a drain to solve the problem of waterlogging

जलभराव की समस्या के समाधान को नाला निर्माण की मांग

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of a drain to solve the problem of waterlogging
- शहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार को दिया पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने कौशांबी विहार में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की है। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आई जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हो गया।
शनिवार को शहर कोतवाली में नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सभासद अनिल उपाध्यक्ष ने नायब तहसीलदार को पत्र देकर बताया कि कौशाबी विहार में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अब बरसात आने वाली है, जिससे जलभराव की समस्या बनेगी। सभासद ने बताया कि पालिका नाला निर्माण करने को तैयार है, लेकिन नाला शामली की सीमा के साथ सिंभालका व खेड़ीकरमू के रकबे से होकर जाना है। इसके लिए उन गांवों के लेखपालों को नाला निर्माण में सहयोग करने के लिए निर्देशित करने की मांग की। नायब तहसीलदार ने खेड़ीकरमू व सिंभालका के लेखपाल और पालिका के ईओ को संयुक्त जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में चार अन्य शिकायतें आई, जिनमें दो का निस्तारण मौके पर हो गया। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएचसी का एसीएमओ ने किया निरीक्षण
शामली। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसीएमओ डॉ. महिमा ने सीएचसी शामली का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में चिकित्सकों से यह जानकारी ली कि किसी मरीज में पोलियो का कोई लक्षण तो नहीं पाया गया। चिकित्सकों ने इस तरह का कोई केस सामने न आना बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला जानकारी में आता है तो उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मरीजों व चिकित्सकों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed