फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for conducting judicial inquiry in Kamalpur incident

कमालपुर प्रकरण में न्यायिक जांच कराने की मांग

Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for conducting judicial inquiry in Kamalpur incident
demand - फोटो : अमर उजाला
चौसाना/शामली। कमालपुर में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत होने पर अब राजनीति गरमाने लगी है। सपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने गांव कमालपुर में पीड़ितों के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि जिले में शराब माफिया से पुलिस प्रशासन की मिलीभगत का परिणाम कमालपुर प्रकरण है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व थानाभवन क्षेत्र के गांव चंदेनामाल में भाजपा कार्यकर्ता चक्रेश राणा के घर से पुलिस और आबकारी ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी, लेकिन सत्ताधारी नेताओं के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूर्व बृहस्पतिवार दोपहर गांव कमालपुर में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी तथा अन्य नेताओं ने शराब पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन


पीड़ितों को भरोसा दिया कि इस मामले में सपा पीड़ितों के साथ है और न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। मांग की कि कमालपुर प्रकरण में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए और प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए।  सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही सपा विधायक नाहिद हसन और प्रोफेसर सुधीर पंवार इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर घटना से अवगत कराएंगे। इस दौरान जिला महासचिव नासिर प्रधान, मांगेराम, विजय कौशिक, उमेश प्रधान, सचिन राणा,  कपिल पिंडोरा, संजय उपाध्याय, मुबारक अली, प्रिंस कोरी, संदीप खानपुर और नौशाद इदरीशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed