फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for compensation of 15 lakh rupees to the family of Shanky

शैंकी के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation of 15 lakh rupees to the family of Shanky
कांधला (शामली) के मोहल्ला रायजादगान में मृतक महिला नरेशो के परिजनों से वार्ता करते रालोद कार्यकर? - फोटो : SHAMLI
शैंकी के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देेने की मांग
विज्ञापन

कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में शनिवार को रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने युवक सुनील उर्फ शैंकी की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की सरकार से मांग की। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने सरकार से पीड़ित का मकान बनवाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ रालोद नेता अशरफ अली, जिला पंचायत सदस्य वाजिद अली, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश भभीसा, डाक्टर विक्रांत जावला, सतबीर पंवार, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।

क्या पता था घर नहीं लौटेंगे
कांधला। शुक्रवार को कांधला में जिस पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ, उसमें रोजाना करीब 17 महिला पुरुष मजदूरी करने जाते थे। बताया गया है कि फैक्टरी में जुमे की छुट्टी रखी जाती थी। फैक्टरी में अधिकतर मजदूर आसपास के गांवों से आते थे। छुट्टी के कारण गांवों से मजदूर नहीं आ सके। बताया गया है कि पटाखों का ऑर्डर पूरा करने के लिए जुमे की छुट्टी के बाद भी फैक्टरी को खोला गया था। कस्बे की तीनों महिलाओं के साथ ही इस्लामपुर घसौली निवासी शैंकी मजदूरी के लिए फैक्टरी में गए थे। उन्हें क्या पता था कि 200 रुपये की मजदूरी करने वे जिस फैक्टरी में जा रहे है, वहां से वे कभी लौटकर घर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed