{"_id":"5a10803a4f1c1b6e468b4e9d","slug":"demand-for-bridge-over-krishna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा नदी पर पुल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा नदी पर पुल बनाने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कृष्णा नदी में डूबने से किसान की मौत होने के प्रकरण में पंचायत का आयोजन किया गया। किसान के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की।
गांव मतनावली निवासी किसान धर्मेंद्र सात नवंबर को कृष्णा नदी पार अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। लौटते वक्त कृष्णा नदी के अस्थाई पुल पर पैर फिसलने की वजह से धर्मेंद्र नदी में गिर गया था। 11 नवंबर को उसका शव नदी से बरामद हुआ था।
तब लोगों ने प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और नदी पर स्थायी पुल बनवाने का आश्वसान दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई पहल नहीं हुई।
पंचायत में पहुंचे सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पुल का निर्माण और पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता नहीं दी जाती है, तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रामभूल, रवि, महेंद्र, उपेंद्र, जयप्रकाश, दिनेश, सोनू, कालू, सतीश, राहुल, मांगेराम, हरिश्चंद्र और राजीव आदि मौजूद रहे।