फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for ban on transfer of contract employees

संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग

Sat, 05 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for ban on transfer of contract employees
संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर सात नवंबर से सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सहायक उप श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि से मुलाकात की और विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पांच नवंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और कर्मचारियों के स्थानांतरण नहीं रोके गए तो सात नवंबर को सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अब से पहले भी कई बार इस संबंध प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके चलते आज फिर प्रतिनिधि मंडल ने सहायक श्रमायुक्त से मिलकर चेताया गया है। इस दौरान जिला सचिव अब्दुल आशिक, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरणवीर सिंह, सुशील कुमार व नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed