फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for action against the attackers

हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the attackers
शामली। होशंगपुर गांव में बुधवार को हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंचा और हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सत्तो पत्नी रामगोपाल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार सुबह उसका पति अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग दुकान के सामने भैंस नहलाने लगे। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज की व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। तब किसी तरह मामला शांत हो गया। दोपहर दो बजे वह दुकान पर बैठी थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आए उसके पुत्र विशाल को भी पीटा। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed