{"_id":"5ee517238ebc3e42b050f5b2","slug":"delhi-yamunotri-fourlane-construction-running-slow-shamli-news-mrt4863049127","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से चल रहा दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से चल रहा दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन निर्माण
विज्ञापन
निर्माणाधीन दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन मार्ग वाया शामली सहारनपुर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लॉकडाउन में मजदूरों के नहीं मिलने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर फोरलेन का प्रथम चरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में फोरलेन पूरा होने में छह माह का समय लगेगा। निर्माण कंपनी को फोरलेन का कार्य पूरा करने मेेें 22 नवंबर तक का समय दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की निर्माण एजेंसी को दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर फोरलेन कार्य दो चरणों में कार्य पूरा करना था। फोरलेन का प्रथम चरण शामली बाइपास बलवा गांव की सीमा तक 31 मई तक पूरा होना था। फोरलेन के निर्माण के लिए दूसरे चरण कार्य जनवरी माह से कार्य शुरू हो चुका है। प्रथम चरण के तहत एलम से लेकर फोरलेन कार्य जसाला गांव तक चार लेन व पंजोखरा गांव के पास तक एक लेन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
कोरोना वायरस संक्रमण का रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 23 मार्च की दोपहर बाद लागू लॉकडाउन के चलते सभी निर्माण कार्य बंद हो गए थे। इनमें दिल्ली- यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर फोरलेन कार्य शामिल है। दो माह तक निर्माण कार्य बंद रहने के बाद भारत सरकार द्वारा विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन निर्माण एजेंसी द्वारा दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पंजोखरा गांव से लेकर बलवा गांव की सीमा तक मिट्टी कार्य चल रहा है लेकिन अपेक्षा के अनुुसार मजदूर नहीं मिलने सेेे निर्माण कार्य धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
कृष्णा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया कि दिल्ली- यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर फोरलेन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा चुका है। यह कार्य पूरा करने के लिए 31 मई का समय दिया गया था लेकिन लॉकडाउन में निर्माण कार्य बंद रहने से कार्य प्रभावित हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 22 नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन के दूसरे चरण में शामली बाइपास के बलवा गांव से लेकर सहारनपुर जिले की सीमा तक कार्य पूरा करने का 2022 तक समय दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शामली से लेकर सहारनपुर जिले की सीमा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। शामली बाइपास में बलवा गांव की रेलवे लाइन से लेकर सिंभालका, शामली- भौराकलां-सिसौली मार्ग पर सेहटा गांव में दोनो ओर मिट्टी कार्य पूरा कराया जा रहा है। बाइपास की जद में किसानों को जारी किया गया भूमि के मुआवजे के बाद भूमि अधिग्रहण में निर्माण एजेंसी को कठिनाई आ रही है। जिसका जल्द निराकरण किया जारहा है। उनका कहना है कि लॉकडाउन में जो मजदूर अपनेे घरों को चले गए थे, उन्हें लौटने में एक माह का समय लगेगा। तीस प्रतिशत मजदूर अभी घरों से नहीं लौट पाए हैं।