{"_id":"e88a0a7b2ecb2a1e1059f8d539f48618","slug":"delhi-shamli-train-clearance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली ट्रेन को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शामली ट्रेन को मिली अनुमति
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आखिर उत्तर रेलवे ने सांसद की सिफारिश वाली ट्रेन को दिल्ली से शामली तक चलाने की अनुमति दे दी है। यह सीएनजी ट्रेन बृहस्पतिवार को दिल्ली से चलकर शामली आएगी।
कैराना सांसद हुकुमसिंह की पहल पर सात अगस्त को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शामली आकर दिल्ली से शामली तक सीएनजी ट्रेन 74025-74026 को चलाने की अनुमति देकर ट्रेन का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली आती थी, शामली रेलवे स्टेशन से दस बजे चलकर दिल्ली 12.30 बजे दोपहर पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया गया था। कोहरा होने और मौसम खराब होने के कारण सीएनजी ट्रेन 74025- 74026 को बेमियादी समय तक स्थगित कर दिया गया है। इस ट्रेन को चलाने के लिए सांसद हुकु़म सिंह ने पिछले महीने रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मांग की थी।
उत्तर रेलवे ने वृहस्पतिवार से सीएनजी ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सजीव शर्मा ने बताया कि सीएनजी ट्रेन 74025- 74026 शामली से सुबह दिल्ली के लिए दस बजे प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि जनता एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को स्थगित रहेगी।