फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Saharanpur highway in disastrous

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur highway in disastrous
शामली दिल्ली मार्ग पर गांव करमू खेडी टूटी सडक के गढढो में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

शामली। बारिश के कारण सड़कें टूट गई हैं, जिससे जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गांव खेड़ीकरमू में तो हालात बद से बदतर हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से बारिश हुई है तब से सड़क और ज्यादा खराब हो गई है।
बारिश के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गांव खेड़ीकरमू को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। कई माह से सड़क टूटी हुई है। जब से बारिश हुई तब से सड़क पर जलभराव होने से कीचड़ बनी हुई है, जिसमें दुपहिया वाहन फिसलकर गिरते हैं, तो बड़े वाहन फंसकर खड़े हो जाते हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग नेशनल हाईवे है, इसकी मरम्मत और निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत नहीं आता। एनएचएआई द्वारा ही इसका निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन

--
गांव के बीच से गुजरने वाला दिल्ली-सहारनपुर मार्ग कहने को तो हाईवे है, लेकिन इसकी हालत किसी से छिपी नहीं है। पिछले छह माह से अधिक समय से यह टूटा पड़ा है। पिछले करीब डेढ़ माह से बारिश के चलते इसकी हालत इतनी खराब हो गई है, ऐसा लगता है कि नरक में जी रहे है। हर समय यहां पर पानी भरा रहता है और कीचड़ बनी रहती है। अगर कभी सूख जाए तो धूल खानी पड़ती है। - देशपाल राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बीच के मुख्य मार्ग हाईवे कहा जाता है, लेकिन इसकी हालत ये है कि दुपहिया वाहन तो आए दिन फिसलने दुर्घटनाग्रस्त होते है। बड़े वाहन ट्रक आदि तो अक्सर फंस जाते है जिससे ट्रैफिक जाम भी हो जाता है। इस मार्ग से गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा है। - सचिन राणा।

यह मार्ग कई महीने से टूटा पड़ा है, लेकिन पिछले महीने से जब से बारिश हुई है तब से और भी ज्यादा खराब हो गया। हालत ये है कि सड़क के बीच में गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ बनी रहती है, जिससे इस मार्ग से निकलना जान जोखिम में डालना है। इस समस्या पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है। - डा. मनोज चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed