फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi's five-member team surveyed for garbage free city

दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने गार्बेज फ्री सिटी के लिए किया सर्वे

Sun, 15 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi's five-member team surveyed for garbage free city
शामली। भारत सरकार की कचरा मुक्त शहर (गार्बेज फ्री सिटी) की वन स्टार रेटिंग के लिए नगरपालिका परिषद ने आवेदन किया था। पालिका के कचरा मुक्त शहर के लिए किए गए दावों की हकीकत परखने के लिए दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। सर्वे कार्य पूरा करने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में नगर निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद भारत सरकार की तरफ से रैकिंग जारी करती है। अब सरकार का फोकस शहरों को कचरा मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार ने कचरा मुक्त शहर के लिए स्टार रेटिंग की व्यवस्था लागू की है। मानकों के आधार पर पालिका को एक से सात स्टार तक के लिए आवेदन करना होता है। पिछले महीने अप्रैल में नगरपालिका परिषद शामली ने गार्बेज फ्री सिटी में वन स्टार के लिए आवेदन किया था। नगरपालिका ने वन स्टार के मानक पूरा होने का दावा किया था। पालिका ने दावा किया था कि शहर में कूड़ा कलेक्शन की डोर टू डोर व्यवस्था और एमआरएफ सेंटर आदि वे सभी व्यवस्थाएं हैं, जो गार्बेज फ्री सिटी के वन स्टार के मानक को पूरा करती है।
विज्ञापन

पालिका के दावों की हकीकत परखने के लिए दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। टीम ने शहर के वार्डों में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर कूड़ा कलेक्शन, सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने भैंसवाल रोड पर निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्लांट और मोहल्ला पंसारियान में बनाए गए एमआरएफ सेंटर को देखा। शहर में सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के बाद टीम लौट गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गार्बेज फ्री सिटी के लिए पिछले महीने वन स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया गया था। इसका सर्वे करने के लिए दिल्ली से टीम आने के बारे में जानकारी मिली है। सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को देगी। इसके बाद स्टार रेटिंग का परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्बेज फ्री सिटी के प्रमुख मानक
शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था होना।
वार्ड स्तर पर गीला-सूखा व हानिकारक मेडिकल वेस्ट का अलग-अलग कलेक्शन होना।
सार्वजनिक व व्यवसायिक क्षेत्रों में सफाई की अलग-अलग व्यवस्था
सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण की अलग-अलग व्यवस्था होना।
सड़क, सफाई व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed