फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi Police pasted notice at Mukim gang member's house

Shamli News: मुकीम गैंग सदस्य के घर पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

Thu, 19 Jan 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police pasted notice at Mukim gang member's house
कांधला। कस्बा निवासी युवक से दिल्ली में पकड़े गए तमंचों के मामले में दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपित मुकीम गैंग के साथी की तलाश में दबिश दी। आरोपित के न मिलने पर पुलिस उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला शेखजादगान निवासी एक युवक को कई दिन पहले दिल्ली की स्पेशल सेल टीम ने कार चेकिंग के दौरान पकड़ा था। युवक अपने साथियों के साथ दिल्ली में घूमने गया था। पुलिस टीम ने आरोपित के बैग से दर्जनों तमंचे बरामद किए थे। आरोपित युवक के साथ कस्बे के सलेमपुर रोड निवासी मुकीम गैंग का साथी भी शामिल था। स्थानीय व दिल्ली पुलिस टीम लगातार आरोपित को पकड़ने में लगी हुई हैं। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम थाने पहुंची। टीम ने थाने में आमद कराते हुए सलेमपुर रोड पर आरोपित के मकान पर दबिश दी, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग सका। स्पेशल सेल टीम में दरोगा राजेश कुमार, एएसआई जितेंद्र कुमार, हैडकांस्टेबल लवी कुमार, राहुल, दीपक, सुभाष और प्रवीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed