{"_id":"64a323f795a847b5d80d8e74","slug":"delhi-haridwar-kanwar-special-train-will-run-from-july-5-the-crowd-of-kanwars-increased-in-trains-shamli-news-c-26-1-smrt1047-5224-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली - हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई से चलेगी, ट्रेनों में कांविड़यों की भीड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली - हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई से चलेगी, ट्रेनों में कांविड़यों की भीड़ बढ़ी
विज्ञापन
- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के शिवभक्त कांवडि़यों का आगमन शुरू
-सवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन संचालित करने की अनुमति दे दी है। पांच जुलाई से दिल्ली से हरिद्वार तक संचालित होने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन आगामी 21 जुलाई तक चलेगी। वहीं, हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में शिवभक्त कांवडि़यों की भीड बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बोल बम बम का जयघोष गूंजने लगा है। सोमवार को हरिद्वार से गंगा जल लेकर गुजरात,-राजस्थान, हरियाणा के शिवभक्त कांवडि़यों का आगमन शुरू हो गया है।
हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2023 के मद्देनजर पिछले 24 घंटों से दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। सोमवार को दिल्ली से चलकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजे शामली से हरिद्वार के लिए रवाना हुुई। पैसेंजर ट्रेन में ज्यादातर शिव भक्त कांवडियां रहे। ट्रेन की बोगी के बाहर रंग- बिंरगी कांवड़ लटकी हुई थी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने दिल्ली से लेकर हरिद्वार कांवड़ स्पेशल पैसेंजर ट्रेन आगामी पांच जुलाई बुधवार से चलाने की अनुमति दे दी है।
21 जुलाई तक चलने वाली हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन रात आठ बजे दिल्ली से चलकर शामली रात में 11 बजे पहुंचेगी। रात 11 बजकर 02 मिनट पर शामली से चलकर टपरी से होकर हरिद्वार एक बजे पहुंचेगी। हरिद्वार से 2.40 बजे चलकर अगले दिन मंगलवार को शामली सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। आगामी 21 जुलाई तक दिल्ली से शामली होकर पैसेंजर ट्रेन 04465 दिल्ली साढे़ नौ बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर, हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान के शिव भक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। आठ से लेकर दस शिवभक्त कावड़ियों का समूह गुजरने लगा है।
विज्ञापन
हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि हनुमान धाम पर गुजरात, राजस्थान के हनुमान, गंगानगर, भिवानी, हिसार के शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। पानीपत- खटीमा हाईवे पर शिवभक्तों का जयघोष गूंजना शुरू हो गया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर शामली नगर पालिका परिषद, उद्यमियों की ओर से मिट्टी डालकर बिजली के पोल लगाकर लाइटिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। हालांकि ,मंगलवार से सावन माह शुरू हो रहा है। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सेक्टर जोनल के अधिकारियों -कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
बाेल बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्त
फोटो
कैराना। सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर राजस्थान जाने वाले कांवडिए कैराना के रास्ते गंतव्य की और बढ़ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल और कांवड़ लेकर कई राजस्थान के कांवडिए कैराना पहुंचे। लम्बी पैदल यात्रा व थकान के बीच बम बम भोले व ओम नम शिवाय के जयघोष के साथ कांवडिए कुछ देर विश्राम करने के बाद राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
एसई कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड यात्रा 2023 के मददेनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर पश्चिमांचल पावर काॅरपोरेशन की ओर से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण ,मंडल मुख्यालय में विद्युत कंट्रोल रूम खोला जाएगा। विद्युत कंट्रोल रूम मंगलवार से काम करना शुरू कर देगा। कंट्रोल रूम में एसडीओ अर्जुन सिंह प्रभारी समेत चार विद्युत कर्मी छह- छह घंटे के अंतराल में ड्यूटी पर रहेंगे। एसई रामकुमार सिंह के मुताबिक, कांवड़ कंट्रोल रूम में एसडीओ अर्जुन सिंह, अमित कुमार ,जग बहादुर सिंह, माधव कृष्ण, विनोद कुमार की छह छह घंटे की डयूटी रहेगी। विद्युत कंट्रोल रूम में आने वाली ब्रेक डाउन की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
बिजली की ब्रेक डाउन की शिकायतों के लिए डायल करें
विद्युत कंट्रोल रूम का नंबर-- -- -- - 9193330951

विद्युत कंट्रोल रूम का नंबर