{"_id":"69c8340487b8f073cb0e14e9","slug":"delhi-dehradun-expressway-preparations-in-full-swing-for-inauguration-in-april-shamli-news-c-26-1-smrt1047-162349-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : अप्रैल में लोकार्पण की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : अप्रैल में लोकार्पण की तैयारियां तेज
Sun, 29 Mar 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं।
शुक्रवार को प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद शफी ने दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परियोजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, केवल कुछ मामूली बिंदु शेष हैं, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक समाप्त कर लिए जाएंगे।
दिल्ली–उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों—गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर—को जोड़ने वाला यह ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर पिछले छह वर्षों से निर्माणाधीन है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लोकार्पण की औपचारिक सूचना प्राप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री देहरादून में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।