फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Dehradun Economic Corridor: Strike postponed till 26

दिल्ली- देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर: धरना प्रदर्शन 26 जुलाई तक स्थगित

Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Economic Corridor: Strike postponed till 26
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर : धरना 26 तक स्थगित
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में एडीएम ने बुलाई थी बैठक, किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितता को लेकर बुटराड़ा में होने वाला किसानों का बेमियादी धरना 26 जुलाई तक स्थगित कर दिया है। बुधवार को कई दौर की वार्ता के बाद अधिकारी किसानों को समझाने में कामयाब रहे।
दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में अनियमितता को लेकर नाराज किसानों ने 21 जुलाई से बुटराड़ा गांव में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन, एनएचएआई तथा निर्माण एजेंसी के अफसरों में हड़कंप मच गया था। बुधवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व एनएचएआई के अफसरों की बैठक हुई। एडीएम संतोष कुमार ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया, लेकिन किसान एनएचएआई के अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज थे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों का बेमियादी धरना स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने अफसरों से वार्ता के बाद बताया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने एसडीएम सदर विशु राजा से वार्ता की। जिसके बाद 26 जुलाई तक धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि टीम मौके पर जाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करेगी। तब तक भूमि अधिग्रहण पर कब्जा कार्रवाई स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed