फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Dehradun Economic Corridor: Meeting will be held soon, solution will be found

जल्द होगी बैठक, निकाला जाएगा समाधान

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Economic Corridor: Meeting will be held soon, solution will be found
शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर हाईवे किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा से थानाभवन में उनके फार्म हाउस में मिला। जिसमें एक्सप्रेस-वे की जद में आए 22 गांवों के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। गन्ना मंत्री ने बताया कि जल्द ही जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक और किसानों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे की जद में 22 गांवों के प्रतिकर 2013 व 2015 के आधार पर दिया जा रहा है। जिसमें किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। गांव के किसानों को नियमानुसार सर्किल रेट में वृद्धि करते हुए वर्तमान सर्किल रेट 2020-21 को निर्धारित करते हुए प्रतिकर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से समस्या सुनने के बाद डीएम जसजीत कौर और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा से बात की। किसानों की समस्याओं को समाधान निकालने को कहा। उन्होंने बागपत इकाई के परियोजना निदेशक से कहा कि डीएम शामली द्वारा निर्धारित तिथि में शामली जिला मुख्यालय पर किसानों एवं जिला प्रशासन की मौजूदगी में बैठक में उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बैठक में उपस्थित होने के लिए किसानों की सूची डीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, योगेंद्र प्रधान खानपुर, प्रमोद बंतीखेड़ा, सतपाल बाबरी, हाजी तुफैल भैसानी इस्लामपुर, सुरेश राणा ख्यावड़ी, मिंटो हिरनवाड़ा, वीरपाल मलिक लांक आदि मौजूद रहे।

कोट...
बैठक में शामिल होने के लिए किसानों की सूची उपलब्ध होने के बाद डीएम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक से बात करके बैठक की तिथि ली जाएगी। बैठक की तिथि घोषित होते ही किसानों-परियोजना निदेशक के बीच बैठक की घोषणा की जाएगी। - सुरेश राणा, गन्ना मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed