फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi Blast: Shamlis Jhinjhana Youth Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured

Delhi Blast: दिल्ली धमाके में शामली के नौमान की मौत, भाई गंभीर; सामान लेने गए थे दोनों

Tue, 11 Nov 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 11 Nov 2025 10:49 AM IST
सार

Delhi Blast Latest News: दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके में झिंझाना निवासी नौमान की मौत और उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कॉस्मेटिक दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गए थे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Blast:  Shamlis Jhinjhana Youth Killed in Delhi Blast, Brother Critically Injured
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Blast News: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम हुए धमाके में शामली जिले के झिंझाना कस्बे के रहने वाले नौमान(22) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों झिंझाना में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और सोमवार को दुकान के लिए सामान लेने दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नौमान और अमन दिल्ली पहुंचने के बाद पार्किंग में कार खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए धमाके में नौमान इसकी चपेट में आ गया। बताया गया कि नौमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। सीओ और थाना प्रभारी झिंझाना भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

वहीं धमाके के कारणों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed