फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delay in movement of vehicles on Banat bypass due to lack of soil

मिट्टी की कमी से बनत बाईपास पर वाहनों के आवागमन में हो रही देरी

Sat, 21 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in movement of vehicles on Banat bypass due to lack of soil
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बने कृष्णा नदी पुल और एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए निर्माण एजेंसी को मिट्टी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते बनत बाईपास पर वाहनों के आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है। निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक मिट्टी मिलने के बाद 15 जून तक पुल को आवागमन के लिए खोल देगा।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण जोधपुर की जेआर कंपनी कर रही है। प्रथम चरण में निर्माण एजेंसी पानीपत से लेकर शामली जिले के बलवा तक हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण 31 मई तक तैयार करके देना है। दूसरे चरण में जिले के बनत बाईपास पर कृष्णा नदी के पुल से लेकर मुजफ्फरनगर जिले में बिजनौर की सीमा तक निर्माण करना है। बनत में तहसील से लेकर फतेहपुर गांव तक बाईपास, कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल और एप्रोच रोड प्रस्तावित है। बाईपास और कृष्णा नदी पुल व सर्विस रोड तैयार हुए दो माह हो चुके है। पुल की एप्रोच रोड का निर्माण हो चुका है, लेकिन बनत बाईपास को पुल से जोड़ने के लिए मिट्टी नहीं पा रही है। जिससे कृष्णा नदी पुल और एप्रोच रोड जोड़ने का कार्य अधर में लटका पड़ा है। जेआर निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि मिट्टी न मिलने से परियोजना लेट हो रही है। मिट्टी मिलने के बाद 15 जून तक बनत बाईपास को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी तक काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed