{"_id":"61857bb590c1a0103f68c903","slug":"deepotsav-celebrated-with-pomp-in-the-countryside-shamli-news-mrt563648418","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया दीपोत्सव
विज्ञापन
कांधला थाने में दीपावली पर्व पर पत्नी के साथ पूजन करते एसपी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला/कैराना/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। कांधला नगर में दीपोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंगबिरंगी लाइटों से नगर पूरी तरह जगमगा उठा। मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
नगर में दीपोत्सव के पर्व पर पटाखों और मिठाई की बंपर बिक्री हुई। दीपावली के पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। दीपावली के पर्व को लेकर नगर में आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर मार्ग डायवर्जन किया गया। जलालाबाद कस्बे व क्षेत्र में दीपावली पर्व श्रद्धा भक्ति व देव पितरों की पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या पर बाहर रहने वाले परिजन अपने गांव कस्बे में परिवार के साथ पहुंचे और देव पितरों के स्थानों पर पूजा-अर्चना की। रात में महालक्ष्मी का घरों में पूजन कर दीपावली का त्योहार मनाया।
इस दौरान नगर के पानीपत-खटीमा राजमार्ग चौक बाजार, कटेहरा धर्मशाला, मोहल्ला गुंबद सहित कई स्थानों पर मिठाइयों से दुकानें सजी थी। दीपावली पर सुबह के समय लोगों ने अपने-अपने देव स्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। रात में पूजा-अर्चना के बाद जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
-----------------------
एसपी ने निर्धन परिवार के बच्चों के साथ मनाई दीपावली
कांधला। शासन के आदेश पर थाना प्रांगण में दीपावली पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे व क्षेत्र के निर्धन परिवारों के बच्चे अपने माता-पिता के साथ सम्मलित हुए। मुख्य अतिथि एसपी शामली सुकीर्ति माधव अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। दोनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान एएसपी ओपी सिंह ने गरीब बच्चों को मिठाई, उपहार भेंट किए। सभी बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान नगर से व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, गुलशन खन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्किांत जैन, भाजपा क्षेत्रीय प्रदेश सदस्य को कुशांक चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, विक्रांत डंगोरिया, जितेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।