फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Decorated Laddu Gopal, worship will be done in homes

सजाए गए लड्डू गोपाल, घरों में ही किया जाएगा पूजन

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Decorated Laddu Gopal, worship will be done in homes
शामली लड्डू गोपाल के साथ अलका तायल अपने बेटे के साथ। - फोटो : SHAMLI
सजाए गए लड्डू गोपाल, घरों में ही किया जाएगा पूजन
विज्ञापन

लड्डू गोपाल को भोग लगाने के साथ की जाएगी आरती
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर लोग पलक-पावड़े बिछाए हैं। जन्माष्टमी की तैयारियां व्यापक स्तर पर की गईं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में विशेष आयोजन नहीं होंगे। इसलिए घरों पर ही लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाया जाएगा। महिलाएं एवं बच्चे घरों पर बाल गोपाल को सजाने में जुटे रहे। मंदिर भी सजाए गए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण केवल मंदिर कमेटी से जुड़े लोग ही पूजा-पाठ करेंगे। इसलिए घरों पर ही जन्माष्टमी मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बच्चे इस उत्सव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
फोटो
अपने हाथों से सजाया कान्हा को
जैन मोहल्ला निवासी अलका तायल और उनके पुत्र अमन तायल ने कान्हा को अपने हाथों से सजाया है। लड्डू गोपाल के वस्त्र बदलकर उनका श्रृंगार किया है। दोनों ने बताया कि घर में रहकर ही पूजा-पाठ करेंगे और जन्मोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

फोटो
लड्डू गोपाल को लगाएंगे माखन का भोग
नगर के राम सागर निवासी मीनाक्षी उपाध्याय ने बताया कि जन्माष्टमी की पूरी तैयारी कर ली है। नन्हे गोपाल को माखन का भोग लगाएंगी। मंदिरों में इस बार आयोजन नहीं होंगे। इसलिए घर पर रहकर ही पूजा-पाठ करेंगी और कान्हा का जन्मदिन मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
कान्हा के लिए बनेगा विशेष केक
बुढ़ाना रोड निवासी डा. नीलम ने बताया कि कान्हा के जन्मदिन पर मावे का विशेष केक तैयार करेंगी। मावा घर पर ही तैयार किया गया है। इस बार बाजार की मिठाई नहीं मंगाई है। अपने हाथों से तैयार मावे के केक से ही कान्हा को भोग लगाएंगी।
फोटो
बाल गोपाल के रूप ने किया निहाल
नौकुआ रोड निवासी अंशिका तायल बताती हैं कि कई दिनों से जन्माष्टमी की तैयारी में लगी हुई हैं। घर का हर सदस्य कान्हा के जन्मदिन को लेकर उत्साहित है। कान्हा का श्रृंगार किया जा रहा है। बाल गोपाल के रूप को देखकर मन निहाल हो जाता है।

फोटो
घर में गूंजेगा हैप्पी बर्थ डे कान्हा
दयानंद नगर निवासी भाई-बहन कुशाग्र और निष्ठा लड्डू गोपाल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाएंगे। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कान्हा के वस्त्र बनाकर उन्हें सजाया गया है। जन्माष्टमी पर हैप्पी बर्थ डे टू कान्हा गाकर उत्सव मनाएंगे।

शामली घर में सजाये गये लड्डू गोपाल को दिखाती डॉ नीलम शुक्ला।

शामली घर में सजाये गये लड्डू गोपाल को दिखाती डॉ नीलम शुक्ला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed