{"_id":"60a40ef78ebc3e73e94c9d5f","slug":"death-figures-are-increasing-all-is-well-on-paper-shamli-news-mrt538899346","type":"story","status":"publish","title_hn":"... बढ़ रहे मौत के आंकड़े, कागजों में सब ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... बढ़ रहे मौत के आंकड़े, कागजों में सब ठीक
विज्ञापन
बढ़ रहे मौत के आंकड़े, कागजों में सब ठीक
शामली/बाबरी। कोरोना की दूसरी लहर ने गांवों में खूब कहर बरपाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना, बुखार एवं अन्य बीमारियों से लगातार मौतें हो रही हैं लेकिन प्रशासन के आंकड़ों में सब ठीक है। प्रशासन के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में अब तक कुल चार लोगों की ही जान गई है जबकि गांवों में मरने वालों के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही गांवों में बुखार, कोरोना और अन्य बीमारियों से मरने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। घर-घर हुए सर्वे के दावों के बावजूद मरने वालों के आंकड़े नहीं जुटाए। प्रशासन केवल उन्हीं मौतों को गिनता रहा जो अस्पताल में भर्ती रहे या कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में थे। जिन लोगों की जांच नहीं हुई या बुखार से जिनकी मौत हुई उनका कोई रिकार्ड नहीं रखा गया। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा, बनतीखेड़ा, भाज्जु, बाबरी, कैडी, महाबतपुर, गोगवान, करौदा हाथी में में बुखार व अन्य बीमारी के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को ही गांव हिरनवाड़ा में तीन लोगों की मौत हुई।
एक साल में 36 मौतों का आंकड़ा
शामली। पिछले साल कोरोना की शुरुआत से अब तक प्रशासन के रिकार्ड में 36 मौतें हुईं हैं। इनमें से चार मौत दूसरी लहर में होना बताया गया है। कोरोना की दूसरी लहर पहली से कहीं ज्यादा खतरनाक है और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। इसके बावजूद प्रशासन के रिकार्ड में इन मौतों का आंकड़ा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांवों में बीते 20 दिनों में हुई मौतें
भाज्जु गांव निवासी सतबीर, राजबीर, नीरज, उत्तम, रंजोग सिंह, धर्मवीर, कटारी, सनेश सैनी, राजपाल, श्रीपाल, कमला देवी, रणबीर, पूरन शर्मा, हाथी करौदा में संजीव मलिक, दीपक, कृष्णपाल, सतपाल, प्रेम, जयपाल सिंह, बबली देवी, नीरज, महाबतपुर गांव में राकेश, बबली, गीताराम, कुसुम देवी, राकेश, यत कुमार, बंतीखेड़ा में सोराज, फेरु, नैन सिंह, तिलकराम, बेदो, साबिर, राजबीर, पाली राम, संतराम, रोशनी, बाबूराम, मघन सिंह, राजबीर, ज्ञानसिंह, कैड़ी गांव के फेरु कश्यप, जगदीश, हासिम, शिमला, धर्मवती, बाबरी में अनीता, श्रीकृष्ण शर्मा, शाइनी, सरताज, सगीरन, मानतो, सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर चमन सिंह, अरविंद कुमार, प्रकाश, देवीशरण, गांव हिरनवाड़ा में ठाकुर मनबीर सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप, पुष्पा, पालेराम, राजबीर, मितलेश देवी, मोनू शर्मा, शरीफ, इस्लाम आदि जान गंवा चुके हैं। इनके अलावा गांव कुरमाली में भी प्रियवर्त, हनीफ, शाहजहां, हसीना, गांव गोगवान जलालपुर में नीटू, बिल्ला, सुनील, श्रवण, बिरम सिंह, जगदीश, कदम सिंह तथा फतेहपुर में हरेंद्र सिंह, ओमपाल आदि की मौत हुई हैं।
हिरनवाड़ा मंगलवार को तीन मौत
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में मंगलवार को भी तीन लोगों की मौत हुई। इनमें राम सिंह की पत्नी, पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह और नकली सिंह की मौत हुई। ओमबीर सिंह की पत्नी की सोमवार को रस्म तेरहवीं थी।
इन्होंने कहा...
बाबरी क्षेत्र के गांवों में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मौत किन कारणों से हुई है इसका पता लगाकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- जसजीत कौर, डीएम।