फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deaf and mute children sent to Kanpur for operation

Shamli News: मूक बधिर बच्चों काे ऑपरेशन के लिए कानपुर भेजा

Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute children sent to Kanpur for operation
शामली जिला अस्पताल में मूक बधिर बच्चो के ऑपरेशन हेतु जा रही  बस को रवाना करते डीएम रविंद्र सिं
शामली। जिला अस्पताल से कानपुर के लिए मूक बधिर बच्चों का ऑपरेशन कराने के लिए डीएम ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल से डीएम रविंद्र सिंह ने 23 मूक बधिर बच्चों के कॉकलर इंप्लांट ऑपरेशन के लिए शामली से कानपुर जाने वाली गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि कॉकलर इंप्लांट सर्जरी के लिए 28 अगस्त में बच्चों को चिह्नित किया था, जिसमें 37 बच्चे पात्र मिले थे, जिनमें से 24 बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से महरोत्रा मेमोरियल ईएनटी फाउंडेशन कानपुर भेजा गया। बताया कि पांच साल की उम्र तक के छोटे बच्चे जो न तो सुन पाते और न ही बोल पाते उनका कॉकलर इंप्लांट होता है और बच्चे को मूक बधिरता से छुटकारा मिल जाता है। यह महंगा ऑपरेशन है और इसमें छह से आठ लाख तक का खर्च आता है, लेकिन सरकार की ओर से यह निशुल्क है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजू जोधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed