फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deadly attack on the father of the businessman sitting in the shop

दुकान पर बैठे व्यापारी के पिता पर किया जानलेवा हमला

Thu, 20 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the father of the businessman sitting in the shop
दुकान पर बैठे व्यापारी के पिता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। क्षेत्र के गांव हिंड में दुकान पर बैठे व्यापारी के पिता पर बाइक सवार चार युवकों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते घायल को रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव हिंड निवासी संजय राणा ने थाने में तहरीर दी कि उसकी गांव में हिंड पुलिया के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। संजय राणा किसी कार्य से बाहर गया था। इस दौरान उसके पिता धूम सिंह दुकान पर बैठे हुए थे कि उसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक मौके पर पहुंचे और संजय के विषय में पूछा। जिस पर धूम सिंह ने बताया कि वह बाहर गया हुआ है। इतना कहते ही युवकों ने धूम सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने धूम सिंह पर चाकू से हमला किया जो उसकी आंख के ऊपर लगा।
विज्ञापन

धूमसिंह के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने हिंड चौकी पुलिस को सौंप दिया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते धूमसिंह को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों में धूम सिंह की जेब से 14240 रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed